Latest Newsकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरबिलासपुरभिलाईरायगढ़रायपुरसरगुजा

चिरमिरी: स्कूटी की डिक्की से 20 लीटर अवैध शराब जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

राजन सिंह चौहान

चिरमिरी। एमसीबी। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चिरमिरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध महुआ शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला स्कूटी की डिक्की में छिपाकर शराब का परिवहन कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2026 की दोपहर सहायक उप निरीक्षक (ASI) नयन साय पैकरा को मुखबिर से सूचना मिली कि गेल्हापानी की रहने वाली रीना यादव उर्फ खुशबू अपनी काले रंग की स्कूटी में अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए चिरमिरी की ओर जा रही है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम ने गवाहों के साथ दीन दयाल मुखर्जी चौक, डोमनहिल के पास घेराबंदी की।

तलाशी में खुली पोल

घेराबंदी के दौरान गेल्हापानी की ओर से आ रही स्कूटी (क्रमांक CG 16 CA 6724) को रोककर महिला से पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की के अंदर से 20 नग प्लास्टिक पाउच बरामद हुए। प्रत्येक पाउच में एक-एक लीटर अवैध हाथ भट्टी की बनी महुआ शराब भरी थी।

देखिए वीडियो

जब्त संपत्ति का विवरण

पुलिस ने मौके पर निम्नलिखित संपत्तियां जब्त की हैं:

  अवैध शराब: 20 लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग 4,000 रुपये)।

  वाहन: पुरानी इस्तेमाल की गई हीरो प्लेजर स्कूटी (कीमत लगभग 10,000 रुपये)।

  कुल मशरुका: 14,000 रुपये।

कानूनी कार्रवाई

आरोपी महिला, रीना यादव (26 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 09, भट्टी दफाई गेल्हापानी, शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सकी। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है और मामले की विवेचना जारी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button