Breaking newsLatest Newsकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरबिलासपुरभिलाईमहासमुंदरायगढ़रायपुरसरगुजाहोम

प्रतिभा का सम्मान: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के मेधावी छात्रों को मिला स्वर्ण पदक और ₹1.51 लाख का प्रोत्साहन

राजन सिंह चौहान

रायपुर/मनेंद्रगढ़: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की वर्ष 2024 और 2025 की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले प्रदेश के होनहार विद्यार्थियों के लिए नवा रायपुर स्थित ‘लोक भवन’ में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस गौरवशाली कार्यक्रम में राज्यपाल रमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की उपस्थिति में प्रदेश के कुल 239 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

एम.सी.बी. जिले के सितारों ने बिखेरी चमक

जिला शिक्षा अधिकारी (MCB) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के पाँच प्रमुख विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल, प्रशस्ति पत्र और ₹1.51 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

सम्मानित विद्यार्थियों का विवरण:

शिप्रा तिवारी | 10वीं | विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल, मनेंद्रगढ़ | 2024 | 97.17% 

अंजुला बैगा | 10वीं | सेजेस (SAGES), भरतपुर | 2024 | 89.50% 

वंदना सिंह | 10वीं | शा.क.उ.मा.वि., जनकपुर | 2025 | 97.67% 

श्याम जी बैगा | 10वीं | वियानी हाई स्कूल, कलमबझेरी | 2025 | 96.00% 

श्रुति मंगतानी | 12वीं | विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल, मनेंद्रगढ़ | 2025 | 97.40% 

 

गणतंत्र दिवस पर ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ बनेंगी वंदना सिंह

जिले के लिए एक और गर्व की बात यह है कि 10वीं की छात्रा कु. वंदना सिंह को आगामी 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर आमाखेरवा ग्राउंड, मनेंद्रगढ़ में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। रिहर्सल दिवस (24 जनवरी) को जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ से नवाजा जाएगा।

इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button