Breaking newsLatest Newsकोरियाछत्तीसगढ़बिलासपुरभिलाईमहासमुंदरायगढ़रायपुरसरगुजाहोम

चिरमिरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: व्हाट्सएप के जरिए सट्टा खिलाते एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी जप्त

राजन सिंह चौहान

चिरमिरी। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं पुलिस अधीक्षक जिला एम.सी.बी. के निर्देशन में अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर छोटा बाजार निवासी एक सटोरिये को रंगे हाथों पकड़ा है, जो डिजिटल माध्यम से सट्टे का कारोबार संचालित कर रहा था।

मुखबिर की सूचना पर दी दबिश

जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय सिंह ने एक विशेष टीम गठित की थी। 10 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि छोटा बाजार निवासी सदानंद उर्फ सद्दा बिसाई (56 वर्ष) अपने घर के सामने मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा पट्टी ले रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया।

नकदी और मोबाइल बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2210 रुपये नकद, सट्टा पट्टी और एक मोबाइल फोन जप्त किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी संगठित होकर यह कार्य कर रहा था और पकड़ी गई सट्टा पट्टी छोटा बाजार निवासी शिवराम सोनवानी को भेज रहा था। आरोपी शिवराम फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

जांच के घेरे में कई अन्य नाम

पुलिस ने बताया कि जप्त मोबाइल के व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। इसमें आए अन्य संदिग्ध नामों की भी बारीकी से जांच की जा रही है, जिससे सट्टे के इस संगठित जाल का पूरी तरह खुलासा हो सके। गिरफ्तार आरोपी सदानंद को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

कार्रवाई में शामिल टीम

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, अशोक एक्का, विश्वनाथ सिंह, चंद्रसेन राजपूत, मदन राजवाड़े, हाफिज कुरैशी, महिला आरक्षक राजेंद्र कुमारी और यशोदा रजवाड़े की अहम भूमिका रही।

देखिए वीडियो

 

Related Articles

Back to top button