Breaking newsLatest Newsकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरबिलासपुरभिलाईमहासमुंदरायगढ़रायपुरहोम

एसपी रत्ना सिंह का सरहदी क्षेत्रों का दो दिवसीय आकस्मिक दौरा, अवैध गतिविधियों पर सख़्त निर्देश

राजन सिंह चौहान

मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने 29 व 30 नवंबर को थाना जनकपुर, कोटाडोल और चौकी कुंवारपुर क्षेत्र का दो दिवसीय आकस्मिक निरीक्षण किया। सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, बैरियरों की कार्यप्रणाली और स्थानीय कानून-व्यवस्था को परखने के लिए उन्होंने कई दूरस्थ गाँवों का दौरा किया।

पहले दिन एसपी ने जनकपुर थाना क्षेत्र के खाड़ाखोह, बहरासी, भगवानपुर, घाघरा, रापा, जुइली, लड़कोड़ा, देवगढ़, जनुआ, मरखोही, माणिसरई और घुघूरी तक का भ्रमण किया।

मध्यप्रदेश सीमा से लगे घुघरी बैरियर का निरीक्षण कर तैनात स्टाफ को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से बातचीत कर यह भी जानकारी ली गई कि कहीं अवैध रूप से धान परिवहन या खरीदी तो नहीं हो रही। बाद में हरचौका, मेहदौली, बरहोरी व भरतपुर होते हुए एसपी ने जनकपुर में रात्रि कैम्प किया।

दूसरे दिन कोटाडोल थाना क्षेत्र के ठिस्कोली, कमर्जी, गोयनी, मुर्किल, कोटाडोल, मस्सरा और ठिस्खोली बैरियर का निरीक्षण किया गया। इसके बाद चौकी कुंवारपुर अंतर्गत शेरी, तरतोरा, लाखनटोला, तोजा, आरा, माथमौर, तिलौली, फुलझर, सनबोरा, रामगढ़, मोहनटोला और बहरासी का भ्रमण कर चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

दौरे के दौरान एसपी रत्ना सिंह ने स्पष्ट कहा कि सरहदी क्षेत्रों में अवैध नशा कारोबार, पशु तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस को अधिक सतर्क रहना होगा। इसके लिए मध्यप्रदेश की सीमा से लगे थानों के साथ मजबूत समन्वय करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी जनकपुर SI ओ.पी. दूबे, कोटाडोल प्रभारी ASI चित्रभोर यादव और कुंवारपुर चौकी प्रभारी रविनंदन उपस्थित रहे।

दौरे से जहाँ जवानों में उत्साह बढ़ा, वहीं क्षेत्र के आम नागरिकों में भी पुलिस की सक्रियता का सकारात्मक संदेश गया।

Related Articles

Back to top button