पुलिस निरीक्षक और प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते कैमरे में हुए कैद, डीजीपी डीएम अवस्थी ने किया सस्पेंड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप…


राजन सिंह चौहान
धमतरी। जिले के सिटी कोतवाली में दर्ज एक मामले में फरियादियों से घूस लेने के आरोप में टीआई और हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है. ये कार्रवाई सीधे डीजीपी डीएम अवस्थी ने की है. डी.एम.अवस्थी ने थाना कोतवाली में पदस्थ पुलिस निरीक्षक उमेंद टंडन और प्रधान आरक्षक उत्तम निषाद के विरूद्ध भ्रष्टाचार की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है.

बताया जा रहा है कि महानदी एडवाइजरी नामक चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर्स ग्राहकों और निवेशकों को करोड़ों रुपए का चूना लगाकर फरार हो गया. डायरेक्टर की गिरफ्तारी नहीं होने पर एजेंटों और निवेशकों ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से शिकायत की थी. वहीं इस मामले में सिटी कोतवाली धमतरी में एफआईआर दर्ज करवाया गया है. काफी समय बाद भी गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं होने से एजेंटों और निवेशकों ने धरना प्रदर्शन भी किया था.




