Breaking newsLatest Newsकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरबिलासपुरभिलाईमहासमुंदरायगढ़रायपुरसरगुजाहोम

बिना डाक्टरी प्रिस्क्रिप्शन के किसी भी प्रकार की नशीली दवा की बिक्री नहीं

राजन सिंह चौहान

मनेंद्रगढ़। आज दिनांक 12.11.2025 को कोतवाली मनेंद्रगढ़ में समस्त मेडिकल दुकान संचालकों एवं विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना डाक्टरी प्रिस्क्रिप्शन के किसी भी प्रकार की नशीली दवा की बिक्री नहीं की जाएगी।बैठक में उपस्थित समस्त मेडिकल संचालकों को इस संबंध में जागरूक किया गया तथा उन्हें नियमों का पालन करने एवं किसी भी प्रकार की अवैध दवा बिक्री से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई गई।

इस बैठक का संचालन पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अलेक्सिस टोप्पो (SDOP) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) महोदय की उपस्थिति में किया गया।

बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर श्री आलोक मिंज, साइबर सेल से निरीक्षक विवेक पाटले, सिटी कोतवाली से सहायक उप निरीक्षक मनीष तिवारी तथा अन्य पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

साथ ही, जिले के सभी थानों में भी संबंधित क्षेत्र के मेडिकल विक्रेताओं को नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री नहीं करने के संबंध में अवगत कराया गया तथा उन्हें नियमों के पालन हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button