

राजन सिंह चौहान
मनेंद्रगढ़,एमसीबी। मुखबिर द्वारा प्राप्त सटीक सूचना पर हसदो इन होटल के बगल पीछे पीपल पेड़ पास में कुछ जुआड़ियान ताश पत्ती से रूपये पैसा का दांव लगाकर कटपत्ती नामक हार जीत का जुआ खेल रहे थे मुखबीर की सूचना पर पूर्व से टाऊन में रवाना कर्मचारी एवं पेट्रोलिंग पार्टी प्र0आर0 94 राकेश शर्मा, सैनिक 60 विनीत सोनी, प्र0आर0 98 राजकुमार सेन, आर0 274 ज्ञानेश्वर राजवाड़े के साथ ने गवाह सूरज बंसल एवं रामलाल देवांगन को तलब कर मुखबीर सूचना से अवगत कराकर जुआ रेड कार्यवाही किए जाने पर मौके पर धारा 179 BNSS का नोटिस दिया गया। गवाहों के साथ मौके पर होटल हसदेव इन के बगल पीछे पीपल पेड़ के पास मनेंद्रगढ़ पुलिस के पहुंचने पर मौके पर कुछ जुआड़ियान जुआ खेल रहे थे जिन्हे घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।जुआड़ी पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें वहीं गली के पास में घेरा बंदी कर पकड़ा गया।
जुआड़ीयो के नाम
(1) राकेश कुमार सिंह पिता स्व० श्रीराम सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड न0 08 रेल्वे स्टेशन पास मनेन्द्रगढ़ के फड़ से 4500 रूपये पास से 710 रूपये
(2) अशोक कुमार अग्रवाल पिता नारायण दास अग्रवाल उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड न0 13 पुराना नगर पालिका के पास मनेन्द्रगढ़ के फड़ से 5600 रूपये पास से 900 रूपये
(3) प्रशान्त अग्रवाल पिता स्व० सीताराम अग्रवाल उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड न0 14 खेड़िया टाकिज के पास मनेन्द्रगढ़ के फड़ से 4900 रूपये पास से 1100 रूपये
(4) अभिषेक जायसवाल पिता स्व0 राजेन्द्र कुमार जायसवाल उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड न0 17 पुरानी बस्ती मनेन्द्रगढ़ के फड़ से 6200 रूपये पास से 600 रूपये
(5) अंकित अरोरा पिता स्व० बलवीर अरोरा उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड न0 17 पुरानी बस्ती मनेन्द्रगढ़ के फड़ से 3200 रूपये पास से 500 रूपये
(6) परविंदर सिंह पिता स्व० जोगेन्द्र सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड न0 17 पुरानी बस्ती मनेन्द्रगढ़ के फड़ से 8000 रूपये पास से 550 रूपये
(7) अजय कुमार सोनी पिता सीताराम सोनी उम्र 50 वर्ष निवासी साकिन वार्ड न0 12 फव्वारा चौक मनेन्द्रगढ़ के फड़ से 7500 रूपये पास से 450 रूपये
(8) रामेश्वर प्रसाद शर्मा पिता बलीराज प्रसाद शर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड न0 08 रेल्वे स्टेशन के पास मनेन्द्रगढ़ के फड़ से 8400 रूपये पास से 700 रूपये
(9) असफाक अहमद पिता मुस्ताक अहमद उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड न0 17 मस्जिद मोहल्ला मनेन्द्रगढ़ के फड़ से 6500 रूपये पास से 1200 रूपये
कुल जुमला रकम 61510 रूपये एवं 52 पत्ती ताश, एक प्लास्टिक बोरी पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक दिनांक 24.08.2025 के 17/10 बजे समक्ष गवाहो के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया
आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा सदर छ.ग. जुआ प्रति. अधि. 2022 की धारा 03 का घटित करना पाये जाने पर दिनांक 24.08.2025 के 17/30 बजे गिरफ्तार किया गया है




