Breaking newsLatest Newsकोरियाछत्तीसगढ़बिलासपुरभिलाईरायगढ़रायपुरसरगुजाहोम

स्वतंत्रता दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरदर में धूम धाम से मनाया गया 

राजन सिंह चौहान

खड़गवां एमसीबी। हर वर्ष की इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरदर में समस्त छात्रों, ग्राम वासियों, शिक्षकों, सरंपच माननीय पार्वती सिंह की उपस्थिति में प्राचार्य ए के नाग द्वारा ध्वजा रोहण किया गया, तत्पश्चात सरपंच द्वारा पंचायत बरदर में ध्वजारोहण किया गया, प्रभात फेरी उपरांत रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम smdc अध्यक्ष माननीय धर्मपाल जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरदर के छात्रों द्वारा मन मोहक प्रस्तुति दी गई , सड़क सुरक्षा _जीवन रक्षा विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया

इस कार्यक्रम पर पूर्व smdc अध्यक्ष ओंकार पांडेय, सरपंच पार्वती, SMDC अध्यक्ष धर्मपाल, एवं प्राचार्य ए के नाग द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए

सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता इंद्रपाल पटेल और आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक फागुन ठाकुर द्वारा किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजुलता मैडम, सरोधन सर, विवेक सर, ललित गुप्ता सर, उमा मैडम, पिंकी मैडम, देवराज सर, इमरान सर, सरिता मैडम, प्रदीप सर, राहुल सर का योगदान रहा

देखिए वीडियो विज्ञापन

Related Articles

Back to top button