Breaking newsLatest Newsकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरबिलासपुररायपुरसरगुजाहोम

ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत सरगुजा रेंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता

दीपक कुमार झा पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज 

राजन सिंह चौहान 

सरगुजा। पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य में गुम इंसानों को ढूंढने के लिए एक विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” चलाया। जो राज्य भर में दिनांक 01.06.2025 से 30.06.2025 तक पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के निर्देशो के परिपालन में चलाया गया। उक्त निर्देश के परिपालन में दीपक कुमार झा पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के नेतृत्व में रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि गुमशुदा महिला, पुरुष, बच्चों की खोजबीन कर दस्तयाब किया जावे। निर्देशो के परिपालन में जिला इकाइयों में टीम का गठित कर लगातार अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग करते हुए टीम रवाना कर लोगों का पतासाजी कराने में लगी टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। जिला कोरिया बैकुठपुर के एक महिला विगत 3 महीनों से लापता हो गई थी जिसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को बताया तब पुलिस ने अपने तकनीकी के आधार पर खोज बिन शुरू किया। पुलिस को कुछ तकनीकी जानकारी में उसका तमिलनाडु राज्य में होने की जानकारी मिली तभी वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा इसकी मॉनिटरिंग करते हुए पुलिस ने तमिलनाडु राज्य के श्रीपुर से खोज कर उनके परिवार तक मिलाने में अहम रोल निभाया।सूरजपुर पुलिस ने दिल्ली से गुम इंसान महिला को किया दस्तयाब, परिजनों के चेहरे पर लौठी खुशियां ग्राम रामनगर थाना थाना विश्रामपुर में सूचना दिया कि इसकी भाभी 42 वर्ष घर से बिना बताये कहीं चली गई जिसकी काफी खोजबीन किया पर वह नहीं मिली। मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा गुम इंसान की पतासाजी गंभीरतापूर्वक करते हुए दस्तयाब करने के निर्देश दिए। गुम इंसान की जांच के दौरान नई तकनीक की मदद ली गई जिससे ज्ञात हुआ कि गुम इंसान मोबाईल रखी है और गोण्डा चौक, थाना जाफराबाद दिल्ली में होने की खबर मिली।दिगर राज्य दिल्ली जाने की अनुमति प्राप्त कर गठित टीम दिल्ली रवाना हुई जहां काफी पतासाजी व खोजबीन और सूझबूझ का इस्तेमाल कर गुमशुदा महिला को दस्तयाब कर वापस लाए। गुमशुदा के परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया गया। पुलिस के द्वारा तत्परतापूर्वक गुमशुदा की खोजबीन कर वापस लाने पर परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। गुम इंसान के 2 छोटे बच्चे है जिन्होंने अपनी मॉ का वापस पाकर उनके चेहरे खिल उठे।इसी तरह जिला बलरामपुर के थाना राजपुर में पहाड़ी कोरवा महिला उम्र 60 वर्ष जो वाराणसी उत्तर प्रदेश होना पता चलने पर बलरामपुर पुलिस ने दस दिनों तक खोज बिन करते हुए लेबर / मजदूरों के समूह से खोज कर लाया व उनके परिजनों को सुपुर्द किया। इसी प्रकार बलरामपुर -रामानुजगंज के पुलिस द्वारा 1 महिला सहित 2 बच्चो को बरामद किया गया को दस्तयाब कर परिवार तक पहुंचाने में कामयाब रहे।

इस प्रकार रेंज के जिला सरगुजा 129 सुरजपुर 115 बलरामपुर 51 जशपुर 110 कोरिया 47 मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर 56 कुल 508 गुम हुए महिला, पुरुष और बच्चों को दस्तयाब करने में करने में सफलता हासिल हुई।

Related Articles

Back to top button