संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं साइकल वितरण समारोह का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरदर में किया गया
नवपदस्थ जिला अधिकारी आर पी मिरे भी पहुंचे कार्यक्रम में



– राजन सिंह चौहान –
खड़गवां/बरदर/एमसीबी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरदर विकास खण्ड खड़गवां में संकुल प्राचार्य श्री ए के नाग के नेतृत्व में शाला प्रवेश उत्सव एवं साइकल वितरण समारोह का आयोजन माननीय वीरेंद्र सिंह जी अध्यक्ष स्थाई शिक्षा समिति जनपद पंचायत खड़गवां के मुख्य आतिथ्य में एवं माननीय धर्मपाल सिंह अध्यक्ष SMDC बरदर की अध्यक्षता में में सम्पन्न हुआ
इस अवसर पर जिले के शिक्षा विभाग के मुखिया जिला शिक्षा अधिकारी आर पी मिरे , विकास खण्ड से बीईओ, एबीईओ, संकुल बरदर के प्रधान पाठक, शिक्षक और गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी मौजूद थे
सर्वप्रथम सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ एवं अतिथियों के स्वागत उपरांत छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, हाई स्कूल एवं हॉयर सेकेंडरी स्कूल में संकुल में टॉप करने वाले छात्रों को जिला शिक्षा अधिकारी आर पी मिरे के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया, जिला शिक्षा अधिकारी राम प्रकाश मिरे ने समस्त छात्रों को अच्छे से पढ़ाई करने तथा नीट ,जे ई ई , की निःशुल्क कोचीन उपलब्ध कराने की बात कही।
मुख्य अतिथि ने घोषणा की जो छात्र कक्षा 12 वीं में टॉप करेगा उसे 3100 , द्वितीय आने वाले छात्र 2100रुपए तथा 10वी में टॉप करने वाले छात्र को 2100 और 1100 रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की , सेजेस प्राचार्य डॉ डी के उपाध्याय ने परीक्षा में अंकों का महत्त्व बताया, संस्था के प्राचार्य श्री ए के नाग ने संस्था एवं संकुल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया l तत् पश्चात् समस्त छात्रों को तिलक चंदन और मुंह मीठा करा कर पुस्तक, गणवेश, और सायकल वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में मंच संचालन श्री आई पी पटेल व्याख्याता और श्री फागुन ठाकुर प्रधान पाठक ने किया l कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री विवेक सिंह, श्री सरोधन सर, श्री ललित सर, श्रीमती मंजुलता मैडम, श्री राजेंद्र प्रधानपाठक शिवपुर, श्री छत्तलाल सर, श्री सुदीन सर, श्रीमती उमा मैडम, श्रीमती मनीषा,श्री रवि सर, इमरान सर , श्री पुरन लाल सर एवं समस्त शिक्षको का अहम योगदान रहा अंत में न्यौता भोज में समस्त अतिथियों सहित छात्रों ने भोजन किया l




