डॉ शर्मा अस्पताल में हुआ मिस्टर हेंडसम नितेश राय का सम्मान बैकुंठपुर को गौरान्वित किया मिस्टर हेंडसम



राजन सिंह चौहान,बैकुंठपुर/कोरिया। दिल्ली में आयोजित हुए मिस्टर हेंडसम प्रतियोगिता में बैकुंठपुर के नितेश राय ने बाजी मारी जिसकी खबर बैकुंठपुर में जब पहुची तब लोगो ने उनकी काफी सराहना की आपको बता दे कि मिस्टर हेंडसम का खिताब जीतने के लिए नितेश राय ने कई चरणों को पार करके 1000 से ज्यादा प्रतिभागियों को पीछे छुड़ा कर मिस्टर हेंडसम का खिताब जीता
राय ने बताता की वे पूर्व में अपने कॉलेज में भी मिस्टर कालेज बन चुके हैं
इसी तारतम्य में आज राय जब अपने शहर पहुचे तो उनका स्वागत डॉ शर्मा अस्पताल के संचालक डॉ राकेश शर्मा ने अपने अस्पताल में किया साथ ही स्वागत एव सम्मान के दौरान डॉ राकेश शर्मा, डॉ रजनी शर्मा डॉ संकल्प शर्मा ,प्रदीप तिवारी , प्रकाश जयसवाल , संजय जयसवाल सहित कई स्थानीय मौजूद रहे।
डॉ राकेश शर्मा ने राय को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कहा निरंतर प्रगति करे एव सदैव शहर जिला राज्य एव देश का मान ऐसे ही बढ़ाते रहे मेरे साथ पुरी शहर की शुभकामनाएं उनके साथ है




