

राजन सिंह चौहान
खड़गवां/बरदर। नए साल की शुरुआत के साथ ही शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। आज, 1 जनवरी 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एम.सी.बी. द्वारा विकासखंड खड़गवां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरदर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त पाई गईं।
बोर्ड परीक्षा में ‘उत्कर्ष’ प्रदर्शन के लिए दिए टिप्स
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए छात्रों और शिक्षकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने छात्रों को परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। शिक्षकों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि “छात्रों का छोटा ग्रुप बनाकर ग्रुप स्टडी (सामूहिक अध्ययन) कराएं”, ताकि छात्र एक-दूसरे के सहयोग से कठिन विषयों को आसानी से समझ सकें।
देखिए वीडियो
मेधावी छात्र हुए सम्मानित
DEO ने अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं की सराहना की और उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में संचालित व्यवसायिक शिक्षा (Vocational Education) के छात्रों से भी चर्चा की और उन्हें भविष्य में स्वरोजगार एवं कौशल विकास के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।
सभी शिक्षक मिले उपस्थित, व्यवस्था की सराहना
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान विद्यालय की सभी कक्षाएं विधिवत संचालित पाई गईं। प्राचार्य श्री ए.के. नाग ने जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। DEO ने शाला में हो रहे पठन-पाठन कार्यों की प्रशंसा की।
निरीक्षण के दौरान ये रहे उपस्थित:
निरीक्षण के समय विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिनमें मुख्य रूप से व्याख्याता इंद्रपाल पटेल, सरोधन सिंह, राखी रॉय, ललित गुप्ता, शिक्षक इमरान खान, देवराज, संगीता, मंजुलता और प्रदीप शामिल थे।




