Breaking newsLatest Newsकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरबिलासपुरभिलाईरायगढ़रायपुरसरगुजा

South Eastern Coalfields Limited (एसईसीएल) के बिलासपुर भवन आगमन पर श्री उज्ज्वल ता, महानिदेशक, Directorate General of Mines Safety (डीजीएमएस) तथा श्री रामावतार मीना, उप-महानिदेशक, डीजीएमएस (पश्चिमी अंचल) का एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन द्वारा आत्मीय किया गया स्वागत

इस अवसर पर श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (तकनीकी–संचालन) तथा श्री रमेश चंद्र महापात्र, निदेशक (तकनीकी–योजना/परियोजना) भी उपस्थित रहे।

राजन सिंह चौहान

बिलासपुर। इससे पहले बिलासपुर स्टेशन आगमन पर श्री रमेश चंद्र महापात्र, निदेशक (तकनीकी–योजना/परियोजना) एवं सेफ़्टी विभाग की टीम द्वारा श्री ता एवं श्री मीना का हार्दिक स्वागत किया गया। 

उल्लेखनीय है कि श्री उज्ज्वल ता एवं श्री रामावतार मीना आज एसईसीएल के बैकुंठपुर क्षेत्र में आयोजित वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा–2025 के समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर श्री आफताब अहमद, डीएमएस (माइनिंग), श्री टी श्रीनिवासन, डीएमएस (इलेक्ट्रिकल), श्री आनंद अग्रवाल, डीएमएस (इलेक्ट्रिकल), श्री ए पोथुराजू, डीडीएमएस (इलेक्ट्रिकल), श्री महिपाल सिंह राठौर, डीडीएमएस (इलेक्ट्रिकल), श्री विजय कुमार, डीडीएमएस (इलेक्ट्रिकल), श्री रूपेश श्रीवास्तव, डीएमएस (मैकेनिकल), श्री राहुल सेंगर, डीडीएमएस (मैकेनिकल), श्री बी बेहरा, डीएमएस (मैकेनिकल), एवं श्री अनिल जैन डीडीएमएस (इलेक्ट्रिकल) की भी उपस्थिति रहेगी।

 

 

Related Articles

Back to top button