Breaking newsLatest Newsछत्तीसगढ़जशपुरबिलासपुरभिलाईमहासमुंदरायगढ़रायपुरसरगुजाहोम

देखिए वीडियो,चिरमिरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 33 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, भेजी गई जेल

राजन सिंह चौहान

चिरमिरी न्यूज प्राईम 18। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशों का पालन करते हुए, चिरमिरी पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रही एक महिला को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर क्षेत्र में सूचना तंत्र सक्रिय किया गया था। इसी दौरान 29 दिसंबर 2025 को पेट्रोलिंग के समय पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डोमनहील बाजारपारा निवासी एक महिला नीले रंग के झोले में अवैध शराब लेकर बिक्री हेतु बाजार की ओर आ रही है।

देखिए वीडियो

33 पाउच शराब बरामद

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डोमनहील बाजार के पास घेराबंदी की। संदिग्ध महिला को रोककर जब पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम प्रेमा सिंह (35 वर्ष), निवासी डोमनहील बाजारपारा बताया। महिला के पास मौजूद नीले रंग के झोले की तलाशी लेने पर उसके भीतर से प्लास्टिक के 33 पाउच बरामद हुए। प्रत्येक पाउच में एक-एक लीटर हाथ भट्टी की बनी महुआ शराब भरी हुई थी।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

जप्त की गई कुल 33 लीटर अवैध महुआ शराब की कीमत लगभग 6,600 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना चिरमिरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

कार्रवाई में शामिल टीम

इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक एक्का, भगत सिंह, महिला प्रधान आरक्षक रुकमणी बंजारे, आरक्षक चन्द्रसेन राजपुत एवं महिला सैनिक लेखा प्रजापति की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button