Breaking newsLatest Newsछत्तीसगढ़जशपुरबिलासपुरमहासमुंदरायगढ़रायपुरहोम

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 चालकों पर ₹17,000 का भारी जुर्माना, ओवरलोडिंग पर भी कार्रवाई

राजन सिंह चौहान

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, श्री दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक, श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है।

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 17-17 हजार का जुर्माना

नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी, श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 14 दिसंबर 2025 को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान, दो मोटर साइकिल चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। इन चालकों की पहचान इस प्रकार है:

 * समीर खुटे (पिता राजकुमार, उम्र 26 वर्ष, निवासी कच्ची दफाई छोटी बाजार, चिरमिरी)

 * विशाल कुमार (पिता आत्मा राम, उम्र 31 वर्ष, निवासी कच्ची दफाई छोटी बाजार, चिरमिरी)

पुलिस ने दोनों चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत इस्तगाशा तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। माननीय न्यायालय ने इन गंभीर उल्लंघनों के लिए दोनों वाहन चालकों पर 17,000-17,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।

ओवरलोडिंग पर भी कड़ा एक्शन

यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ यह कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। दिनांक 13 दिसंबर 2025 को वाहन चेकिंग के दौरान, पुलिस ने दो भारी वाहनों के चालकों को निर्धारित सीमा से अधिक माल (ओवरलोड) लोड कर वाहन चलाते हुए पाया।

इन चालकों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 113/194(1) के तहत चालान किया गया है:

 * मिनी हाईवा क्रमांक सी. जी. 04 जे. ए. 1182 के चालक अर्जुन सिंह पर ₹14,000/- का चालान।

 * हाईवा क्रमांक सी.जी. 15 सी. जे 8211 के चालक दिनेश कुमार पर ₹16,000/- का चालान।

यह कार्रवाई जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए एक कड़ा संदेश है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related Articles

Back to top button