Breaking newsLatest Newsछत्तीसगढ़बिलासपुरभिलाईमहासमुंदरायगढ़रायपुरसरगुजाहोम

एसईसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी से ₹10 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

घरेलू सहायक ने धोखे से खाते से निकाले रिटायरमेंट के पैसे, ₹3 लाख के कर्ज के बदले वसूले ₹10 लाख

राजन सिंह चौहान

चिरमिरी,एमसीबी। एसईसीएल (SECL) चरचा कॉलरी के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी (Retired Employee) और उनकी पत्नी ने एक घरेलू सहायक पर रिटायरमेंट की राशि (Retirement Fund) में से दस लाख रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता, श्रीमती सियामनी पनिका ने चिरमिरी पुलिस से डोमनलाल नामक व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

घटना का विवरण

शिकायतकर्ता:  सियामनी पनिका (उम्र 53 वर्ष), पति बोधन राम पनिका निवासी: मोहन कॉलोनी, हल्दीबाड़ी, चिरमिरी।

आरोपी: डोमनलाल, पिता स्व. हीरालाल, निवासी बगन्नचा दफाई, हल्दीबाड़ी।

प्रार्थी सियामनी पनिका के अनुसार, उनके पति बोधन राम पनिका एसईसीएल चरचा कॉलरी में कार्यरत थे और वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त हुए। ड्यूटी के दौरान, उन्होंने घर के काम, बैंक से पैसे निकालने और हिसाब-किताब रखने के लिए डोमनलाल को रखा था।

सेवानिवृत्ति से पहले,  बोधन राम पनिका ने डोमनलाल से तीन लाख रुपये कर्ज लिए थे। यह तय हुआ था कि रिटायरमेंट का पैसा निकलने के बाद कर्ज चुका दिया जाएगा।

धोखाधड़ी का खुलासा

प्रार्थी पनिका का आरोप है कि रिटायरमेंट की राशि मिलने के बाद, डोमनलाल ने धोखाधड़ी कर ₹3 लाख के कर्ज के बदले उनके पति के बैंक खाते से कुल ₹10 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। यह ट्रांसफर पति-पत्नी को बिना बताए किया गया।

पैसे ट्रांसफर होने के बाद, डोमनलाल ने मोहन कॉलोनी स्थित उनके घर आना-जाना बंद कर दिया। संदेह होने पर, दंपति ने डोमनलाल के घर जाकर हिसाब पूछा। डोमनलाल ने किसी भी जानकारी से इनकार करते हुए बैंक में पता करने को कहा।

दंपति ने जब भारतीय स्टेट बैंक, हल्दीबाड़ी जाकर पति के खाते की जाँच कराई, तो उन्हें पता चला कि डोमनलाल ने उनके खाते से पाँच-पाँच लाख रुपये की दो किश्तों में कुल दस लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए हैं। बैंक मैनेजर से जानकारी लेने पर धोखाधड़ी की पुष्टि हुई।

कार्रवाई की मांग

प्रार्थी सियामनी पनिका ने धोखादड़ी का खुलासा होने पर दर्ज एफआईआर पर निवेदन किया है कि डोमनलाल द्वारा कर्ज देकर धोखाधड़ी करने के इस मामले में जांच की जाए और आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। बहरहाल प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह के द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी डोमनलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और विवेचना जारी कर दिया गया है

Related Articles

Back to top button