

राजन सिंह चौहान
चिरमिरी। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) श्रीमती रत्ना सिंह द्वारा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा गुण्डा बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में, चिरमिरी थाना क्षेत्र में लगातार आतंक मचाने वाले कुख्यात बदमाश विक्रम सिंह उर्फ विक्की (उम्र 28 वर्ष, निवासी डोमनहील) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
लगातार आतंक मचाने पर हुई कार्रवाई
आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की द्वारा दिनांक 24.11.2025 से लगातार चिरमिरी थाना क्षेत्र के डोमनहील और आसपास के इलाकों में घूम-घूम कर आम नागरिकों के साथ अश्लील गाली-गलौज करना, जान से मारने की धमकी देना और मारपीट कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का कार्य किया जा रहा था।
देखिए वीडियो
विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज
आरोपी के विरुद्ध अलग-अलग पीड़ितों की रिपोर्ट पर थाना चिरमिरी में निम्नलिखित अपराध पंजीबद्ध किए गए:
प्रार्थी सिद्धार्थ सिंह आंडिल की रिपोर्ट पर: अपराध क्र. 312/25, धारा 296, 351(2), 115(2), 324(4) बीएनएस, 3(1)(द), 3(1)(थ) एससी/एसटी एक्ट।
प्रार्थी अमित कुमार बेहरा की रिपोर्ट पर: अपराध क्र. 333/25, धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस।
प्रार्थी अविनाश मनहर की रिपोर्ट पर: अपराध क्र. 337/25, धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस, 3(1)(द), 3(1)(घ) एससी/एसटी एक्ट।
प्रार्थिया श्रीमती सीमा रवि की रिपोर्ट पर: अपराध क्र. 340/25, धारा 324(1), 331(4), 296, 351(2), 115(2) बीएनएस के साथ धारा 3(1)(द), 3(1)(थ) एससी/एसटी एक्ट जोड़ी गई।
प्रार्थी शत्रुघन सिंह की रिपोर्ट पर: अपराध क्र. 337/25, धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस, 3(1)(द), 3(1)(थ) एससी/एसटी एक्ट।
त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक MCB, श्रीमती रत्ना सिंह को घटना की जानकारी दी गई, जिनके द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी, श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिरमिरी उप निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की पिता अभय सिंह को दिनांक 03.12.2025 को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
आदतन अपराधी है विक्की
आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की चिरमिरी थाना क्षेत्र का गुण्डा बदमाश है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी थाना चिरमिरी में 14 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए जा चुके हैं।
सफल कार्रवाई में इनकी रही भूमिका
इस सम्पूर्ण कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय सिंह, सउनि दिनेश्वर प्रसाद रवि, चित्रभान सिंह, पुरनचंद राजवाड़े, प्रधान आरक्षक अशोक एक्का, विश्वनाथ सिंह, राजेश सिंह, लाल मोरध्वज सिंह, अजय पोया, तथा आरक्षक भगवान सिंह, विनित सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।




