Breaking newsLatest Newsकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरभिलाईमहासमुंदसरगुजाहोम

मनेन्द्रगढ़ में नशे के सौदागरों में हड़कंप! ‘सिंघम’ अवतार में दिखे TI दीपेश सैनी, बोले- “बोरी-बिस्तर बांध लो, अब खैर नहीं!”

राजन सिंह चौहान

मनेन्द्रगढ़। शहर की फिजां अब बदलने वाली है! मनेन्द्रगढ़ के कोतवाली प्रभारी दीपेश सैनी ने अब अपराधियों के खिलाफ ‘आर-पार’ की जंग का ऐलान कर दिया है। शहर के गली-कूचों में जहर घोलने वाले नशा तस्करों, जुआरियों और अवैध कबाड़ का धंधा करने वालों की अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

“रडार” पर माफिया, पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ शुरू

कोतवाली प्रभारी ने साफ लफ्जों में चेतावनी दे दी है— “सुधर जाओ या शहर छोड़ दो!” पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक कुमार झा और एसपी रत्ना सिंह के ‘ग्रीन सिग्नल’ मिलते ही मनेन्द्रगढ़ पुलिस फुल एक्शन मोड में आ गई है। लक्ष्य सिर्फ एक है— नशा मुक्त मनेन्द्रगढ़!

इन इलाकों में पुलिस की ‘बाज’ जैसी नजर

अब अपराधी कहीं भी छिप नहीं पाएंगे! शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, आमाखेरवा, मौहारपारा, और खेड़िया तिराहा जैसे इलाकों को पुलिस ने अपने ‘रेड जोन’ में डाल दिया है। सुनसान जगहों और बाजारों के कोनों में महफिल सजाने वाले असामाजिक तत्वों पर अब पुलिस का डंडा चलेगा। गश्त बढ़ा दी गई है और चप्पे-चप्पे पर खाकी की निगरानी है।

“जीरो टॉलरेंस” का अल्टीमेटम

दीपेश सैनी ने अपने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि अवैध शराब हो, सूखा नशा हो, या सट्टेबाजी का खेल—अब किसी की भी सिफारिश नहीं चलेगी। पुलिस ने ऐसे “सफेदपोश अपराधियों” की एक गुप्त लिस्ट तैयार कर ली है, और कभी भी, किसी भी वक्त, उनके दरवाजे पर पुलिस की दस्तक हो सकती है।

आप बनिए पुलिस की ‘तीसरी आंख’

थाना प्रभारी ने आम जनता से एक खास अपील की है: “डरिए मत! अगर आपके आस-पास नशा बिक रहा है, तो सीधे हमें खबर दें। आपका नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रहेगी, लेकिन अपराधियों का सरेआम पर्दाफाश होगा।”

अब देखना यह है कि पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से नशा माफिया शहर छोड़ते हैं या सलाखों के पीछे जाते हैं!

मनेन्द्रगढ़ में,दुकानों के बाहर खड़ी अवैध गाड़ियों पर कार्यवाही तेज

मनेन्द्रगढ़ शहर में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक अव्यवस्था को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देश पर मनेन्द्रगढ़ एसडीओपी अलेक्स टोप्पो कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपेश सैनी थाना प्रभारी टीम और ए एस आई अभिषेक पांडे नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी की टीम शुक्रवार की शाम अपने पूरे दल-बल के साथ पैदल मार्च पर निकले। पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड रोड, हजारी चौक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात स्थिति का निरीक्षण किया। पैदल मार्च के दौरान देखा गया कि कई दुकानदार अपने दुकानों के बाहर वाहन खड़े कर देते हैं जिससे आम नागरिकों को आवागमन में दिक्कत होती है और जाम की स्थिति बन जाती है। इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस ने नियम विरुद्ध खड़े दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों का चालान काटा। कुछ स्थानों पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को समझाइश देकर हटवाया गया।

थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने मौके पर उपस्थित व्यापारियों को हिदायद दी की बाजार क्षेत्र में अवैध पार्किंग को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाये रखना हमारी प्राथमिकता है। यदि किसी वाहन चालक या दुकानदार द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।इसके अलावा पुलिस टीम ने आम जनता को मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने, निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और अनावश्यक सड़क पर भीड़ ना बढ़ाने की,अपील,की,शहरवासियों ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इस तरह की लगातार कार्यवाही से मनेन्द्रगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था पहले से अधिक सुचारू और व्यवस्थित होगी। थाना प्रभारी ने बताया कि आने वाले दिनों में भी ऐसे निरीक्षण अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे

 

 

Related Articles

Back to top button