

राजन सिंह चौहान
खड़गवां एमसीबी। आज दिनांक 14/11/25 को राज्य शासन के आदेशानुसार संकुल बरदर के प्राचार्य ए के नाग के नेतृत्व में संकुल स्तरीय FLN मेला का शुभारंभ BEO खड़गवां आर एन मिश्रा के कर कमलों द्वारा किया गया l
इस अवसर पर संकुल के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय बरदर,शिवपुर,तिवारीपारा,बिशुनपुर, बाँसापारा,हड़हियाडांड एवं माध्यमिक शाला शिवपुर, बरदर के शिक्षकों एवं छात्रों ने भाग लिया।
समस्त छात्रों ने शिक्षा को भाषा और अभ्यास के माध्यम से आसान तरीकों से समझाया। इस अवसर पर abeo विजय पांडे,सरपंच श्रीमती पार्वती श्याम उपस्थित रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में cac बरदर राजेंद्र प्रसाद सिंह,अन्य शिक्षकगण श्री फागुन ठाकुर,छतलाल प्रजापति, पूरन सिंह,सुदीन कुमार, गोविंद सिंह, श्रीमती उमा सिंह, मीनाक्षी पुहुप, राधिका कुशवाहा, सुमनलता मैडम का अहम योगदान रहा साथ ही FLN के पर्यवेक्षक के रूप में श्री रामावतार श्रीवास जी (सहायक शिक्षक,प्राथमिक शाला पीपरबहरा) उपस्थित रहे।




