Breaking newsLatest Newsकोरियाछत्तीसगढ़सरगुजाहोम
एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
ठेकेदार अंकित मिश्रा से काम के एवज में मांगे थे 21000 रुपए रिश्वत सूत्र



राजन सिंह चौहान
मनेंद्रगढ़।एसीबी अंबिकापुर की टीम ने आज दोपहर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के सब इंजीनियर छत्रपाल बंजारे को 21,000 रू की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई डीएसपी प्रमोद खेस के नेतृत्व में की गई। ठेकेदार अंकित मिश्रा निवासी आमखेरवा द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद एसीबी ने यह जाल बिछाया था।दोपहर लगभग 12:25 बजे सब इंजीनियर को उनके कार्यालय में नकद राशि लेते हुए गिरफ्तार किया गया।एसीबी टीम द्वारा फिलहाल उनके आवास एवं पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के रूम नंबर 02 में तलाशी कार्रवाई जारी है। सूत्रों के अनुसार, एसीबी को और भी अहम दस्तावेज़ और सबूत मिलने की संभावना है।




