Breaking newsLatest Newsकोरियाछत्तीसगढ़बिलासपुरमहासमुंदरायगढ़रायपुरसरगुजाहोम

पत्रकार को फोन पर आर या पार जान से मारने की धमकी

काल रिकॉर्डिंग को IG सरगुजा रेंज ने लिया गंभीरता से

राजन सिंह चौहान

चिरमिरी,एमसीबी। पत्रकार संजीव सिंह के द्वारा झूठी और षडयंत्र कर कराया गए सभी नए पुराने झूठी एफआईआर का खुलासा करने पर शातिर नसरीन अशरफी और उसका सहयोगी फरार आदतन अपराधी शेरू उर्फ गुफरान खान के द्वारा फोन पर आर पार (जान से खत्म करने) की खुली धमकी दी गई।

यही नहीं शातिर नसरीन अशरफी पत्रकार के घर पर भी गलत इरादे के साथ पहुंच गई। 

जिसकी लिखित शिकायत पत्रकार द्वारा काल रिकॉर्डिंग सहित थाने में की गई है।

वही अभी तक उक्त शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं होने पर पत्रकार संजीव सिंह के सरगुजा रेंज के आईजी से मिलकर उन्हें पूरे घटना से अवगत कराया गया और काल रिकॉर्डिंग को सुनाया गया। 

पत्रकार संजीव सिंह ने बताया कि आईजी सरगुजा रेंज ने काल रिकॉर्डिंग की सुनकर उक्त काल रिकॉर्डिंग को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक एमसीबी को थाने में की गई शिकायत और काल रिकॉर्डिंग की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

पत्रकार संजीव सिंह ने थाने में की गई अपने शिकायत में बताया है कि 

महोदय

शातिर नसरीन असरफी और आदतन अपराधी गुफरान खान उर्फ शेरू नामक दो लोगों द्वारा मुझे फोन पर गाली गलीच व जान से मारने की धमकी दी गई है। पूरा मामला मेरे द्वारा एक खबर की सच्चाई सामने लाने की वजह से हुआ है इस मामले में नसरीन असरफी और आदतन अपराधी गुफरान खान उर्फ शेरू मेरे घर तक जा कर मुझे ढूंढ रहे थे जिससे मेरा परिवार डरा सहमा हुआ है। और मुझे डर है कि यह लोग मुझ पर किसी तरह का हमला करवा सकते है। जैसा कि उक्त शातिर नसरीन अशरफी और आदतन अपराधी गुफरान खान उर्फ शेरू द्वारा मुझे फोन कर धमकी दी गई है एवं अभी तक मेरी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर इनका मनोबल बढ़ा हुआ है और मुझे फोन पर लगातार धमकी दी जा रही है।

(सभी काल रिकॉर्डिंग प्रार्थी के पास मौजूद है)

अतः श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि प्रार्थी दिनांक 06/08/ 2025 थाना पोड़ी में की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कराए जाने की कृपा करें।

Related Articles

Back to top button