मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण के विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी


राजन सिंह चौहान
अनुपपुर कोतमा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 04 जुलाई को कोतमा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के जिला प्रवास के दौरान वृक्षारोपण, मॉडल स्कूल में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ कार्यक्रम आदि में भाग लेंगे एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने मुख्यमंत्री जी के भ्रमण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु जिले के विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। कार्यक्रम के लिए संपूर्ण व्यवस्थाओं के प्रभारी अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा बनाए गए हैं। कानून व्यवस्था के लिए अपर कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मो इसरार मंसूरी तथा कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिले के कोतमा में आयोजित मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक श्री मोतिउर रहमान सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ट शर्मा ने जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम कोतमा श्री अजीत तिर्की, एसडीओपी कोतमा, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।




