संयुक्त निदेशक हेमंत उपाध्याय ने किया बोर्ड मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण

– राजन सिंह चौहान –
मनेन्द्रगढ़। सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री हेमंत उपाध्याय ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्षा 12वीं की जीव विज्ञान एवं अर्थशास्त्र तथा कक्षा 10वीं की संस्कृत विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रगति पर पाया गया। इस दौरान श्री उपाध्याय ने केन्द्र पर उपस्थित प्रधान मूल्यांकनकर्ता, उप मूल्यांकनकर्ता एवं अन्य मूल्यांकनकर्ताओं को माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा निर्धारित समय सीमा में मूल्यांकन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मूल्यांकन केन्द्र की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए उसे संतोषजनक बताया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय मिश्रा भी मौजूद थे। इसके अलावा सुशासन तिहार के नोडल अधिकारी के रूप में श्री उपाध्याय ने अपने नोडल जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर वहां शासकीय योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन की स्थिति का निरीक्षण किया।