Breaking newsLatest Newsकोरियाछत्तीसगढ़होम

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया मनेंद्रगढ़ विधानसभा के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

खरीदी में शिकायत मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाईः श्री श्याम बिहारी जायसवाल समितियों से किसानों का 21 क्विंटल धान खरीदने के दिए अधिकारियों को दिए निर्देश

– राजन सिंह चौहान – 

खड़गवाँ,चिरमिरी, 25 नवंबर, 2024। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्र रतनपुर, बरदर, खड़गंवा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेते हुए समितियों में धान खरीदी प्रक्रिया का भी जायजा लिया। इस दौरान श्री जायसवाल ने समितियों में धान बेचने आए किसानों को माला पहनाकर और श्रीफल देकर सम्मानित भी किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही समिति प्रभारियों, एसडीएम, तहसीलदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि किसानों से 21 क्विंटल की दर से ही धान खरीदी की जाए। उन्होंने कहा कि 21 क्विंटल से कम धान खरीदी की शिकायत मिलने पर समितियों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button