Breaking newsLatest Newsछत्तीसगढ़
सरगुजा के नए आईजी राम गोपाल गर्ग ने संभाला कार्यभार, पुलिसिंग को लेकर कही ये बात…





राजन सिंह चौहान,सरगुजा। आईपीएस राम गोपाल गर्ग ने रविवार को सरगुजा रेंज के नए आईजी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। बता दें कि, 18 नवंबर को राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के 7 सीनियर आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। जिसके तहत सरगुजा रेंज आईजी रहे अजय कुमार यादव को इंटेलिजेंस आईजी के साथ रायपुर आईजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं सरगुजा के प्रभारी आईजी के रूप में 2007 बैच के आईपीएस राम गोपाल गर्ग की पदस्थापना की है। पदभार ग्रहण करने के बाद आईजी राम गोपाल गर्ग ने मीडियाकर्मियों से चर्चा की और सरगुजा में पुलिसिंग को किस तरह से बेहतर बनाया जाएगा। इन विषयों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।