Breaking newsLatest Newsकोरियाछत्तीसगढ़
विधायक विनय जायसवाल खुद पहुँचे थाने,ज्ञापन देकर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश




राजन सिंह चौहान कोरिया। चिरिमिरी शहर में हो रहे अवैध कार्यों की लगातार मिल रही शिकायतों कोयला,कबाड़,जुआ, सट्टा,गाजा और अन्य मादक पदार्थ को लेकर आज मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल अपना कड़ा रुख इख्तेयार कर एक लिखित शिकायत के साथ अपने साथियों को लेकर चिरमिरी थाना पहुंचे और उपस्थित थाना प्रभारी को शिकायत पत्र देते हुए तत्काल इन कार्यो पर अंकुश लगाने के कड़े निर्देश दिया और यह भी कहा की पूर्व शासन में पनपे माफियाओं के ऊपर पुलिस के सराहनिय प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के बाद भी अपराधियों का यह कृत्य ना केवल कानून का उल्लंघन है,
बल्कि यह एक सामाजिक अपराध भी है। साथ ही साथ इससे शासन की छवि भी धूमिल हो रही है। इस प्रकार के कार्यों पर तत्काल अंकुश लगाते हुए कठोर कानूनी कार्यवाही कर मुझे अवगत कराए ।




