Video- सरगुजा प्रवास के दौरान बोले डीजीपी अवस्थी एक ही थाने में 3 साल से पदस्थ पुलिस कर्मियों का होगा तबादला शहर के चौक चौराहा चौराहों में लगाए जाएंगे इंटीग्रेटेड ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में गांधीनगर पुलिस की होगी तैनाती


अंबिकापुर प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ डीजीपी डीएम अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से की चर्चा।
DGP अवस्थी बोले- किसी भी सूरत में नहीं आनी चाहिए पुलिस की शिकायत।
अंबिकापुर रेलवे स्टेशन अब गांधीनगर थाना के जिम्मे।


rajan singh chauhan
सरगुजा।छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे के मुखिया डीजीपी डीएम अवस्थी गुरुवार को सरगुजा जिले के प्रवास पर थे इस दौरान उन्होंने सरगुजा पुलिस रेंज के पांचों जिलों के पुलिस अधीक्षक की बैठक में शामिल हुए और पुलिस महकमे की अस्त-व्यस्त व्यवस्था के साथ ही बलरामपुर जिले में हुई नक्सली हिंसा को लेकर उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए।


जिसके बाद डीजीपी ने प्रेस को संबोधित किया।


गौरतलब है कि डीजीपी बनने के बाद डीएम अवस्थी पहली बार सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर पहुंचे थे इस दौरान सरगुजा पुलिस रेंज के आईजी रतनलाल डांगी और रेंज के पांचों जिलों के पुलिस कप्तान मौजूद थे इस दौरान पुलिस अधिकारियों की बैठक में डीजीपी ने सभी पुलिस अधीक्षक को रायपुर के तर्ज पर सभी चौक चौराहों में इंटीग्रेटेड ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं इसके अलावा बीजेपी ने एक ही थाने में 3 सालों से पुलिसकर्मियों के तबादले करने के निर्देश दिए हैं वहीं जिन पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं, उन्हें तत्काल सस्पेंड कर लाइन अटैच करने निर्देश दिए गए हैं।
देखें video…….
सरगुजा जिले के चोरी-लूट की घटनाओं में इजाफा होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चोरी व नकबजनी रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
सरगुजा रेंज के पुलिस अधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेने के बाद डीजीपी श्री अवस्थी ने प्रेस को संबोधित किया और अंबिकापुर रेलवे स्टेशन की व्यवस्था के परिवर्तन करने के निर्देश दिए।
दरअसल आज तक अंबिकापुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा पड़ोसी जिले सूरजपुर के नगर थाने का था लेकिन डीजीपी के निर्देश के बाद से रेलवे स्टेशन में अब गांधीनगर थाना के पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी।
इसके अलावा डीजीपी ने बलरामपुर में हुई हिंसा की चर्चा करते हुए कहा कि घटना की जांच रतनलाल डांगी की निगरानी में होगी।
डीजीपी के आने के पहले पुलिस अधिकारियों में एक वास्तविक चिंता थी क्योंकि सरगुजा पुलिस थानो में जहां पुलिस अधिकारियों की मनमानी से लोगों की परेशानी बढ़ी है ऐसे में डीजीपी के आने के बाद पुलिस अधिकारियों के तबादलों समेत अन्य निर्देश के बाद बड़े से लेकर छोटे पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी में कसावट आने की उम्मीद जागी है।
सीसीटीवी लगवाने दिलाएंगे फंड
डीजीपी अवस्थी ने कहा कि शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए पुलिस विभाग प्लान बनाए, यहां भी रायपुर जैसी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए हम शासन की ओर से तथा पुलिस विभाग की ओर से फंड दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर को ट्रैफिक थाना भी दिलाने की पहल की जाएगी।




