नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण…रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, कोरबा अनारक्षित…


रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। रायपुर के शहीद स्मारक भवन में बुधवार को लॉटरी निकाल कर अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण तय किया गया।
कुल 13 नगर निगमों के लिए आरक्षण कार्रवाई की गई। जिसमें अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित-2 (इनमें से 1 महिला हेतु आरक्षित),अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित- 1, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आरक्षित – 3 (इनमें से 1 महिला हेतु आरक्षित) हुआ।
1. भिलाई चरौदा (अनुसूचित जाति)
2. रायगढ़ (अनुसूचित जाति महिला)
3. अंबिकापुर (अनुसूचित जनजाति)
4. धमतरी (अन्य पिछड़ा वर्ग)
5. राजनांदगांव (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला)
6. कोरबा (अन्य पिछड़ा वर्ग)
7. रायपुर (अनारक्षित)
8. जगदलपुर (अनारक्षित महिला)
9. बिलासपुर (अनारक्षित)
10. भिलाई (अनारक्षित)
11. चिरमिरी (अनारक्षित महिला)
12. दुर्ग (अनारक्षित)
13. कोरबा (अनारक्षित)




