देखें video- चक्रधर नगर थाना पुलिस ने अंतराराज्यीय बाइक चोर गिरोह पकड़ा, 3 आरोपियों से 11 बाइक बरामद


बेटे की मौत पर कोर्ट ने जमानत दी, बाहर आकर बाइक चोरी करने लगा
चक्रधर नगर थाना पुलिस ने अंतराराज्यीय बाइक चोर गिरोह पकड़ा, 3 आरोपियों से 11 बाइक बरामद
नकली नोट खपाने में पकड़ा गया था, 15 दिन पहले ही हुई थी जमानत, दो अन्य आरोपियों से जेल में हुई दोस्ती

रायगढ़. चक्रधरनगर पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक अंतरराजीय गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है। इनसे 11 बाइक भी बरामद की गई हैं। तीनों आरोपियों की दोस्ती जेल में हुई थी। दो आरोपियों पर पहले भी बाइक चोरी के मामले दर्ज हुए हैं। तीसरा आरोपी नकली नोट खपाने के आरोप में जेल में था। उसके बेटे की मौत पर अदालत ने सहानुभूति दिखाते हुए उसे जमानत दी थी और बाहर आते ही वह बाइक चोरी करने लगा। बदमाश लगभग 15 दिनों पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे।
सरगना का ओडिशा में भी नेटवर्क, वहां बाइक बेचकर गांजा की तस्करी करता था
चक्रधरनगर पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक को बेचाने की फिराक में बोइरदादर क्षेत्र में ग्राहक की तलाश कर रहा है। इस पर पुलिस ने जाल बिछाया और हरदा, शक्ति जिला जांजगीर चांपा निवासी राधेश्याम बरेठ को पकड़ लिया गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने दो दूसरे साथियों के बारे में भी जानकारी दी । फिलहाल मिट्ठूमुड़ा में रहने वाले सारंगढ़ का उमेश जोल्हे और तीसरा आरोपी भूपेन्द्र शर्मा निवासी ट्रांसपोर्ट नगर पतरापाली को पुलिस ने बेलादुला खर्राघाट से पकड़ लिया गया।
भूपेंद्र शर्मा है गिरोह का मुख्य सरगना
गिरोह का सरगना भूपेन्द्र शर्मा है। उस पर रायगढ़, जांजगीर, झारसुगुड़ा, बरगढ़, सारंगढ़ समेत अन्य थानों की पुलिस बाइक चोरी के 100 से अधिक मामले हैं। आरोपी पिछले कई महीनों से बाइक चोरी की वारदात में ही जेल में था। 15 दिन पहले ही बाहर आया था। जेल में ही भूपेंद्र की मुलाकात उमेश और राधेश्याम से हुई थी। उन्होंने गिरोह बनाया और रायगढ़ में भी वारदात करने लगा।
कोर्ट ने सहानुभूति दिखाई लेकिन सुधरा नहीं
आरोपी उमेश जोल्हे नोट खपाने के जुर्म में पिछले कई महीनों से जेल में बंद था। आरोपी के पांच वर्षीय बेटे की महीने भर पहले ही तालाब की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। उसने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। कोर्ट ने बच्चे की मौत पर रहम खा कर उसे जमानत दे दी थी, लेकिन आरोपी बाहर आने के बाद बाइक चोरी करने लगा।
ओडिशा में बाइक बेचकर वहां से लाता था गांजा
गिरोह के सरगना वीर यानि भूपेंद्र शर्मा ने उमेश और राधेश्याम को काम पर लगाया हुआ था । ये दोनों बाइक चोरी करते और भूपेंद्र को दे देते थे। भूपेंद्र बाइक्स ओडिशा ले जाकर बेच देता था। उसने वहां भी बाइक चोरी की थी और उसका नेटवर्क बना हुआ था। बाइक्स के बदले मिले रुपयों से वह गांजा लेकर आता था। उसका इरादा जल्दी रुपए कमाकर करोड़पति बनना था।
एएसपी ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा
देखें video/




