थाना धाता क्षेत्र में हुई मोबाइल शॉप में चोरी की घटना का खुलासा ,03 अभियुक्त गिरफ्तार एवम 13 अदद मोबाइल बरामद


रवि कश्यप
फतेहपुर/धाता
दिनाँक 17/05/2019 को रात्रि में लक्ष्य टेलीकॉम एंड मोबाइल शॉप में सेंध काटकर मोबाइल की चोरी हुई थी , इस संबंध में थाना धाता पर मु0अ0स0 78/19 धारा 457/380 आईपीसी0 का अभियोग बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाना प्रभारी धाता व सर्विलांस सेल को लगाया था।
आज दिनाँक 29/05/2019 को छिनैता बायपास से अभियुक्त गण 01- समीर उर्फ आरिफ पुत्र स्व0 गुलाम रसूल उम्र करीब 20 वर्ष निवासी धूमनगंज थाना खागा जनपद फतेहपुर 02- मो0 दानिश पुत्र स्व0 गुलाम रसूल उम्र करीब 24 वर्ष निवासी धूमनगंज थाना खागा जनपद फतेहपुर 03- शमशेर रजा पुत्र हनीफ उम्र करीब 20 वर्ष निवासी पक्का तालाब थाना खागा जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 13 अदद मोबाइल बरामद किए गये। पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि घटना में मोनू पाल और उसका साथी भी शामिल था । उक्त दोनों व्यक्तियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त गण
01– समीर उर्फ आरिफ पुत्र स्व0 गुलाम रसूल उम्र करीब 20 वर्ष निवासी धूमनगंज थाना खागा जनपद फतेहपुर
02– मो0 दानिश पुत्र स्व0 गुलाम रसूल उम्र करीब 24 वर्ष निवासी धूमनगंज थाना खागा जनपद फतेहपुर 03- शमशेर रजा पुत्र हनीफ उम्र करीब 20 वर्ष निवासी पक्का तालाब थाना खागा जनपद फतेहपुर
बरामदगी
01– 8 अदद मोबाइल वीवो कंपनी
02– 04 अदद मोबाइल रेडमी कंपनी
03- 01 अदद मोबाइल रियलमी कंपनी

गिरफ्तार करने वाली टीम
01 उ0नि0 श्री अर्जुन सिंह (थाना प्रभारी धाता)
02– उ0नि0 श्री रामनरेश
03 उ0नि0 रामकिशोर यादव
04– आरक्षी भैयालाल (सर्विलांस सेल)
05-आरक्षी रामसूरत मौर्या
06-आरक्षी अजीत सिंह यादव
07– आरक्षी शैलेन्द्र कुमार
08-आरक्षी अजय कुमार




