रायगढ़
-
Video/रायगढ़- रायगढ़ पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपने रायगढ़ दौरे में कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया और अभी प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए उन्हें रिचार्ज किया,श्री मरकाम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है,जो अंतिम पंक्ति पर बैठे कार्यकर्ताओं की बात सुनती है,उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य नगरीय निकाय चुनाव में जीत दर्ज करना है।
आलोक पांडेय/ video/
Read More » -
प्रेस क्लब की बैठक में अनेक प्रस्ताव पारित
प्रेस क्लब की बैठक में अनेक प्रस्ताव पारित कोल कारोबारी अनूप बंसल के कृत्य की कड़ी भर्त्सना नरेश शर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष,प्रेस…
Read More » -
कृषि मंत्री ने किया मॉडल गोठान का लोकार्पण कहा हमारी संस्कृति ही हमारी धरोहर है रायगढ़-हरेली त्योहार के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री और रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे का रायगढ़ आगमन हुआ,इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत कोसमनारा में मॉडल गोठान का लोकार्पण भी किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार नरवा,गरवा,घुरवा और बाड़ी पर विशेष जोर दे रही है,सरकार इसके संवर्धन पर भी विशेष कार्य कर रही है। गोठान के लोकार्पण पर आए कृषि मंत्री ने कहा कि 15 साल की भाजपा सरकार में प्रदेश के लोग अपनी पहचान तक खो चुके हैं,इसीलिए हमारे मुख्यमंत्री ने अपनी संस्कृति को बचाये रखने के लिए प्रादेशिक त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया है,आज पूरी सरकार गांव-गांव जाकर हरेली का त्योहार मना रही है,उन्होंने भूपेश बघेल की तारीफ़ करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री किसानों के सच्चे हितैषी हैं,उन्होंने किसानों का ऋण माफ़ करके बता दिया है कि प्रदेश सरकार किसानों की हमदर्द है।
video/
Read More » -
उन्नाव रेपकांड को लेकर,रायगढ़ महिला कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन उन्नाव कांड और यूपी में लगातार बढ़ रही अराजकता को लेकर रायगढ़ में महिला कांग्रेस की सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया और अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा,महिला कांग्रेस की अध्यक्ष स्नेह लता शर्मा ने उन्नाव रेप पीड़िता के दोषियों को बचाने के आरोप केंद्र सरकार पर लगाये और बीजेपी के नारी सम्मान की बात को महज दिखावा बताया।
देखें video/
Read More » -
क्रोन्धा के जंगल मे हाथी ने बुजुर्ग को रौंदा,घटनास्थल पर ही हुई मौत
आलोक पांडेय/ रायगढ़-धरमजयगढ़ वनमंडल के क्रोन्धा के जंगल मे फिर एक बुजुर्ग की जान जंगली हाथी ने ले ली है।…
Read More » -
मारवाड़ी युवा मंच ने किया कांवरियों का भव्य स्वागत रायगढ़ के रामझरना में शिव जी का जलाभिषेक करने दूर दूर से आये,कांवरियों का रायगढ़ की अग्रणी सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच ने भव्य स्वागत किया। बता दें कि मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य पिछले 24 सालों से लगातार शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं। संघ के सदस्यों ने रायगढ़ से धार्मिक स्थल रामझरना तक आने जाने के लिए निशुल्क बस की व्यवस्था की थी,जिससे कि कावंरियों को कोई असुविधा न हो,इसी तरह बीच रास्ते में जिंदल दूध डेरी के समीप कांवरियों के लिए चाय नाश्ते का भी प्रबंध किया था, साथ ही आपात स्थिति के लिए चिकित्सकीय सुविधा का भी इंतजाम था,देर रात तक चले इस कार्यक्रम में हजारों शिवभक्त शामिल हुए।
देखें video/
Read More » -
छात्र नेता टिकेश डनसेना और भाजपा कार्यकर्ता श्रवण डनसेना भेजे गए जेल
आलोक पांडेय/ रायगढ़-खरसिया क्षेत्र के छात्र नेता और भाजपा के विवादित कार्यकर्ता पिता-पुत्र ने आज छाल पुलिस थाना में सरेंडर…
Read More » -
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई
रायगढ़- रायगढ़ के वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दयाराम ठेठवार का रविवार को निधन हो गया,वे 98 वर्ष के थे,श्री ठेठवार…
Read More » -
फिर जंगली हाथी ने ली मासूम की जान बढ़ता जा रहा है हाथियों का कहर,विभाग की लापरवाही ग्रामीणों पर पड़ रही भारी
आलोक पांडेय धरमजयगढ़/रायगढ़-:बीती रात धरमजयगढ़ वनमंडल के बोरो रेंज में जंगली हाथियों ने फिर तांडव मचाया,ख़बर मिल रही है कि…
Read More » -
एमएसपी में हुआ ब्लास्ट,एक मजदूर झुलसा प्लांट में लगातार हो रहे हादसे रायगढ़-: रायगढ़ जिले के जामगांव में स्थित एमएसपी प्लांट में फिर एक दर्दनाक हादसा हो गया है,खबर मिल रही है कि देर शाम फर्नेस प्लांट में जोरदार धमाका हो गया,जिससे एक मजदूर बुरी तरह से झुलस गया है। बता दें कि एमएसपी में लगातार हादसे हो रहे हैं,उद्योग प्रबंधन की लापरवाही समय समय पर उजागर होती रही है,अभी कुछ दिन पहले ही ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई थी। बहरहाल बताया जा रहा है कि कल के धमाके से जो मजदूर घायल हुआ है उसे इलाज के लिए जिंदल फोर्टिस अस्पताल में रखा गया है, वहीं मीडिया सोर्सेस के मुताबिक़ ब्लास्ट में और भी मजदूर घायल हुए हैं,जिनकी जानकारी उद्योग प्रबंधन नही दे रहा है।
देखें video/
Read More »